उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली की महिला के साथ चलती बस में हुआ रेप, आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दिल्ली की महिला के साथ चलती बस में रेप का मामला सामने आया है। इसे सुनकर हर कोई चौक गया है कि बस में इतने लोगों के सामने एक व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना मथुरा के मांट इलाके की है। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस में जा रही महिला के साथ बस के ही कंडक्टर ने रेप किया है। बता दें कि महिला के आरोपों के बाद कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध चरम पर है। हर दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिससे पूरा उत्तर प्रदेश शर्मसार हो रहा है। कानून व्यवस्था पर कई सवालिया निशान भी खड़े किए जा रहे हैं। बलात्कार हत्या जैसे कई संगीन आरोप उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे हैं।

बता दें कि जिस महिला का रेप हुआ है वह दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है और वह डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली ही आ रही थी उस समय यह अपराध किया गया है। इस दरिंदगी को चलती बस में अंजाम दिया गया है। जिसके बाद महिला ने खुद ही डायल-112 पर कॉल करके पुलिस से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। बस में बैठे अन्य लोगों में से किसी ने भी पुलिस को कॉल नहीं की है। महिला ने जब पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले प्र एसपी देहात श्रीचन्द का कहना है कि एक महिला के साथ चलती डबल डेकर बस में गलत काम किए जाने का मामला सामने में आया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 29 अगस्त को डायल-112 पर एक महिला ने रेप की सूचना दी। महिला ने बस का नंबर AR 01 L 1052 भी पुलिस को बताया था। पुलिस ने बिना देर एक आरोपी को धर दबोचा।

वहीं बस में सवार लोगों का कहना है कि जब बस मांट टोल पर रुकी तब महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बस में करीब 40 लोग सफर कर रहे थे। बस में बैठे सभी यात्री इस घटना से अंजान थे जब महिला ने दुष्कर्म की बात कही तो सभी के होश उड़ गए।

Related Articles

Back to top button