कैलिफ़ोर्निया में सुशांत की यादों के नाम आयोजित हुई एक कार रैली, श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की वीडियो

रिपोर्ट – प्रिया गांधी 

सुशांत सिंह राजपूत का केस अब देश का सबसे बड़ा केस बनता जा रहा है। इस केस में हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। पूरा देश सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के पोस्ट भी कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में मिल रही हर लीड पर हर कोई ध्यान दे रहा है। ऐसे में अमेरिका के कैलीफोर्निया में भी सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक रैली हुई है।

कैलिफ़ोर्निया में सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को लोगों ने अपनी कार पर लगा कर एक रैली की है। यह वीडियो खुद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने ट्वीट किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने ट्वीट कर लिखा है “कार रैली कैलिफ़ोर्निया, यूएसए में हुई,  हम इसे सत्य के लिए विश्व आंदोलन कर रहे हैं और सच्चाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं ताकि सच्चाई सबके सामने आए। #SatyagrahForSSR # Billboard4SSR”

रविवार को फिर , श्वेता ने 2017 के एक ट्वीट को भी रिपोस्ट किया, जिसमें दो छात्रों को अमेरिका में एक अंतरिक्ष शिविर में भेजने के लिए दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता को धन्यवाद दिया गया था।  श्वेता ने साझा किया, “A Real Star दूसरों के सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाता है।

NCB कार्यालय में आज रिया चक्रवर्ती की उपस्थिति हुई है। वहीं श्वेता ने रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा , ” ईश्वर सभी को सही दिमाग दे, और दोषी अपने गुनाहों को स्वीकार करे और उनकी आत्माओं को शांति दे ।”

Related Articles

Back to top button