दिल्ली के मुखर्जी नगर में पार्क में 1 साल 9 महीने के बच्चे की हत्या

दिल्ली के मुखर्जी नगर में पार्क में बच्चे की हत्या 1 साल 9 महीने के हादी की गला दबाकर हत्या आरोपी महिला अजरा को अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

Delhi crime: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के SFS फ्लैट्स स्थित पार्क में एक महिला ने डेढ़ साल के बच्चे का गला दबा दिया। बच्चे की हत्या की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 फरवरी शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। पीसीआर को सूचना मिली कि पार्क में एक महिला ने 1 साल 9 महीने के बच्चे का गला दबाया है। स्थानीय लोगों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Delhi crime: बच्चे की पहचान

मृतक बच्चे की पहचान हादी (पुत्र- आदिल, निवासी- ओल्ड सीलमपुर) के रूप में हुई है। बच्चा अपनी मां उजमा के साथ ननिहाल आया हुआ था। घटना की सूचना बच्चे के मामा ने पुलिस को दी।

आरोपी महिला की हालत

Delhi crime: पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अजरा (30 वर्ष) हत्या के बाद बेहोश मिली और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस वारदात के पीछे क्या वजह थी और महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

 

Related Articles

Back to top button