कटिहार : जलस्तर में कमी के कारन बोल्डर पिचिंग स्लोप हुई गंगा में विलीन, कटाव में दिखी तेजी

 

कटिहार मनिहारी के गांधी टोला के समीप बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा बनाया गया कटाव निरोधी बोल्डर पिचिंग स्लोप 2 जगहों पर करीब 30 मीटर गंगा के कटाव की वजह से गंगा मे विलीन हो गया है। जबकि कटाव अभी भी जारी है। कटाव की हालत देखकर मनिहारी वासियों मे भय का माहौल है। लोगों का कहना है की जिस बोल्डर पिचिंग कार्य को मनिहारी का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया जा रहा है वो खुद को बचाने मे अक्षम है। ऐसे मे लोगों द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा किये गए कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया जा रहा है जो की लाजिमी प्रतीत होता है। लोगों का कहना है की अगर ऐसे कटाव होता रहा तो बहुत जल्द गंगा मनिहारी मे प्रवेश कर जायेगी।
आपको बता दे की बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढागोला अंतर्गत सिग्नल टोला से कृष्णनगर केवाला तक 5.2 किलोमीटर की लंबाई तक 106 करोड़ की लागत से कटाव निरोधी कार्य होना है ताकि मनिहारी अनुमंडल को कटाव से बचाया जा सके। जिसमे से अभी तक लगभग 660 मीटर तक ही कार्य पूरा हो पाया था। और अब स्थिति यह है की 660 मीटर मे लगभग 30 मीटर कार्य खुद कटाव की चपेट मे आ गया है। मनिहारी के एस डी एम आशुतोष द्विवेदी ने सोमवार की शाम कटाव स्थल का निरीक्षण किया और कहा की निरीक्षण के दौरान मैंने पाया की करीब 30 मीटर की दूरी तक बोल्डर पिचिंग गंगा मे समाहित हो गया है और आगे उन्होंने कहा की बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को पत्र लिख कर सूचित किया जायेगा और यथोचित कार्यवाही की जायेगी

Related Articles

Back to top button