Breaking News : प्रतापगढ़ में सड़क हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुःख, कही यह बात

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर क्षेत्र में प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर गुरुवार को रात लगभग दो बजे जिले के कुंडा इलाके में बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में सात बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई है। सभी नवाबगंज थाना क्षेत्र से बारात से लौट रहे थे। हादसे से घटनास्थल पर अफरा तफरी मची है। वही सीएम योगी और अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर अपना शोक प्रकट किया है। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा की, “प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें”।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1329630486994554880?s=08



