दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आईएसआई की बड़ी साजिश नाकाम

आतंकी साजिश का पर्दाफाश, ऐतिहासिक मंदिर और सैन्य कैंप थे निशाने पर दिल्ली पुलिस की बड़ी छापेमारी में दबोचे गए सैंकड़ों अपराधी और भारी मात्रा में हथियार बरामद

Delhi news: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 लोगों को हथियारों के साथ दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में जो बताया वो काफी हैरान करने वाला है। इन बदमाशों के निशाने पर दिल्ली का एक मशहूर ऐतिहासिक मंदिर था। गिरोह के एक सदस्य ने मंदिर की रेकी तक कर ली थी और वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर फायरिंग करने का प्लान बनाया गया था। मंदिर की तस्वीरें भी सीमा पार बैठे इनके आकाओं को भेजी जा चुकी थीं।

ढाबा और सैन्य कैंप भी थे निशाने पर

जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक नामी ढाबा भी इनके टारगेट पर था, जहां ग्रेनेड से हमला करने की तैयारी थी। इसके अलावा हिसार के एक मिलिट्री कैंप की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजी गई थी। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ थानों में तैनात पुलिसकर्मी भी इनके हिट लिस्ट में शामिल थे।

Delhi news: ऑपरेशन गैंग बस्ट 2.0 की बड़ी कामयाबी

पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश में एक साथ ‘Gang Bust 2.0’ अभियान चलाया। 48 घंटे तक चली इस छापेमारी में 12 से ज्यादा गैंग के 1014 ठिकानों पर दबिश दी गई। इस बड़े एक्शन के दौरान कुल 481 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

Delhi news: हथियार, कैश और ड्रग्स बरामद

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध सामान मिला है। तलाशी के दौरान 130 पिस्टल, 214 कारतूस और 79 चाकू बरामद हुए हैं। इसके साथ ही करीब 19 किलो नशीले पदार्थ, भारी मात्रा में शराब, 24 गाड़ियां और 19 लाख रुपये कैश भी जब्त किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं गहरी पड़ताल

Delhi news: स्पेशल सेल की टीमें अब इस बात की जांच कर रही हैं कि शहजाद भट्टी मॉड्यूल के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस का मुख्य मकसद इन आतंकी और आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है ताकि देश की सुरक्षा में कोई सेंध न लगा सके। इस कार्रवाई से दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध और आतंक के गठजोड़ पर करारी चोट की है।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू, राज्यपाल ने भंग की पुरानी सभा

Related Articles

Back to top button