गया में महिला सिपाही के लिए दो ड्राइवरों में जंग, सीने में गोली मार कर दी वारदात

दो थानों के ड्राइवरों के बीच खूनी खेल, प्रेम प्रसंग में चली सरेराह गोली महिला सिपाही के कमरे पर भिड़े 'आशिक', एक गिरफ्तार तो दूसरा अस्पताल में भर्ती पुलिस महकमे में मची खलबली, सिटी एसपी ने प्रेम प्रसंग की घटना को किया कन्फर्म

Bihar love story: बिहार के गया जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला सिपाही के चक्कर में दो थानों के ड्राइवर आपस में इस कदर भिड़ गए कि बात सीधे गोलीबारी तक पहुंच गई। प्यार, ईर्ष्या और टकराव की इस कहानी का अंत खून-खराबे के साथ हुआ, जिसमें एक ड्राइवर फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

 खाकी के साये में पनपा ‘ट्रायंगल’

पूरा विवाद कोतवाली थाने में तैनात एक महिला सिपाही से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला सिपाही पहले परैया थाने में तैनात थी, जहां उसकी पहचान वहां के निजी ड्राइवर गौतम कुमार से हुई। बाद में उसका तबादला कोतवाली हुआ, तो वहां के ड्राइवर नीरज कुमार से भी उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही दोनों से फोन पर बात करती थी, लेकिन दोनों ड्राइवरों को एक-दूसरे की मौजूदगी रास नहीं आ रही थी।

Bihar love story: कमरे पर आमना-सामना और फिर चली गोली

घटना उस वक्त हुई जब परैया थाने का ड्राइवर गौतम कुमार महिला सिपाही से मिलने उसके किराए के कमरे पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां कोतवाली थाने का ड्राइवर नीरज कुमार भी आ गया। दोनों को एक साथ देखकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते गाली-गलौज हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर गौतम ने हथियार निकाला और नीरज के सीने में गोली दाग दी। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और नीरज खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

Bihar love story: अस्पताल में घायल और आरोपी गिरफ्तार

घायल नीरज को आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह पूरी तरह से प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस अब उस हथियार की तलाश कर रही है जिससे गोली चलाई गई थी।

 जांच के घेरे में महिला सिपाही की भूमिका

Bihar love story: इस पूरी वारदात ने पुलिस की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दो ड्राइवरों का यह विवाद इस हद तक कैसे बढ़ गया। महिला सिपाही से भी पूछताछ की जा सकती है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। फिलहाल, पुलिस विभाग इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है ताकि भविष्य में ऐसी अनुशासनहीनता हो।

 

यह भी पढ़ें: हापुड़ में भाई-बहन से उलझना मनचलों को पड़ा भारी, भीड़ ने बीच सड़क सिखाया सबक

Related Articles

Back to top button