कानपुर में बॉस का टॉर्चर पड़ा भारी, बेइज्जती से तंग आकर कर्मचारियों ने दी खौफनाक मौत
टारगेट के चक्कर में मैनेजर की हत्या, पुलिस ने कॉल डिटेल से खोला राज शराब पार्टी में बुलाकर आंखों में झोंका स्प्रे, फिर डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी गया था शातिर कातिल, सीसीटीवी ने खोली पोल

Up employee news: कानपुर में सामने आई एक खौफनाक वारदात ने कॉर्पोरेट जगत और दफ्तरों के वर्क कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेल्स मैनेजर मोनू जायसवाल की बेरहमी से की गई हत्या के पीछे जो वजह सामने आई है, उसने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह कोई रंजिश नहीं बल्कि काम के दबाव और बॉस के बर्ताव से उपजा वो गुस्सा था, जिसने दो कर्मचारियों को कातिल बना दिया।
टारगेट का तनाव और बेइज्जती बनी वजह
पुलिस की गिरफ्त में आए बापन पाल और अतीत वर्मा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनका बॉस मोनू जायसवाल उन पर काम का भारी दबाव डालता था। आरोपियों का आरोप है कि मोनू खुद ज्यादा इंसेंटिव रख लेता था और टारगेट पूरा न होने पर सबके सामने गाली-गलौज और बेइज्जती करता था। इसी रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर दोनों ने करीब एक महीने पहले ही अपने बॉस को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार कर लिया था।
Up employee news: शराब पार्टी का लालच और खौफनाक अंत
साजिश के तहत 26 अप्रैल की शाम दोनों ने मोनू को शराब पार्टी के बहाने एक सुनसान इलाके में बुलाया। जैसे ही मोनू वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसकी आंखों में स्प्रे कर दिया ताकि वह खुद को बचा न सके। इसके बाद लोहे के डंडों और हथियारों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को उन्नाव के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया ताकि इसे एक हादसा या गुमशुदगी का रूप दिया जा सके।
Up employee news: पुलिस को चकमा देने की शातिर कोशिश
मुख्य आरोपी बापन पाल इतना शातिर था कि हत्या के बाद वह खुद को बेकसूर दिखाने के लिए मृतक के परिवार के साथ घूमता रहा। वह पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराने भी गया ताकि किसी को शक न हो। लेकिन पुलिस ने जब कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सबूतों ने साफ कर दिया कि आखिरी वक्त में मोनू के साथ बापन ही मौजूद था।
दफ्तरों में बढ़ते तनाव की चेतावनी
Up employee news: यह घटना केवल एक क्राइम रिपोर्ट नहीं है, बल्कि वर्कप्लेस पर बढ़ते मेंटल प्रेशर की एक डरावनी तस्वीर है। कानपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि काम का प्रेशर अपनी जगह है, लेकिन कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: हापुड़ में भाई-बहन से उलझना मनचलों को पड़ा भारी, भीड़ ने बीच सड़क सिखाया सबक



