केरल के अंगमाली में हाथी का तांडव, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

केरल के अंगमाली में उत्सव के दौरान बेकाबू हाथी ने ड्राइवर की जान ली मंदिर के पास मचे उत्पात में कई लोग घायल, इलाके में दहशत का माहौल पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Kerala elephant attack: केरल के अंगमाली में आज एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किडांगूर महाविष्णु मंदिर के पास एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उसने 40 साल के एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Kerala elephant attack: हाथी को लाने वाले ड्राइवर की ही गई जान

मृतक की पहचान कोल्लम निवासी विष्णु के रूप में हुई है। हैरानी और दुख की बात यह है कि विष्णु उसी गाड़ी का ड्राइवर था जिसमें हाथी को मंदिर तक लाया गया था। जब हाथी ने उत्पात मचाना शुरू किया तो विष्णु उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गुस्साए जानवर ने उन पर ही हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हाथी के गुस्से और वहां मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है। वहीं घायल महावत प्रदीप का इलाज अभी जारी है।

जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

Kerala elephant attack: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हाथी का नाम मय्यनाड पार्थसारथी है जिसे पास के एक मंदिर में होने वाले उत्सव के लिए लाया गया था। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर हाथी अचानक इतना हिंसक कैसे हो गया और क्या वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। फिलहाल पुलिस ने विष्णु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे परिवार को सौंप दिया जाएगा। इस अचानक हुए हादसे ने विष्णु के परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में धारा 163 लागू, औद्योगिक अशांति को देखते हुए प्रशासन ने कसी कमर

Related Articles

Back to top button