‘डर नहीं, नफरत की वजह से छोड़ी पार्टी’, राघव चड्ढा का केजरीवाल पर बड़ा हमला
राघव चड्ढा का केजरीवाल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! बोले- 'डर से नहीं, नफरत की वजह से छोड़ी पार्टी'। शीशमहल पार्ट-2 का भी कर दिया खुलासा! क्या अब खत्म होगी AAP की राजनीति? देखिए पूरी रिपोर्ट।

Raghav chadhha: आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राघव चड्ढा ने अब सीधे अरविंद केजरीवाल और पार्टी की कार्यशैली पर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा में शामिल होते ही राघव ने जो बयान दिए, उसने दिल्ली की सियासत में भूचाल ला दिया है। चड्ढा का कहना है कि अब AAP वो पार्टी नहीं रही जिसे देशभक्तों ने अपने खून-पसीने से सींचा था।
“दम घुटता है ईमानदारों का”
प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि आज हर उस शख्स को लगता है कि आम आदमी पार्टी में अब काम करने की कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने कहा: निराशा और घृणा: “लोग कह रहे हैं कि हम डर के मारे पार्टी छोड़ रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि हमने डर से नहीं, बल्कि पार्टी से ‘निराश’ होकर और ‘घृणा’ की वजह से इस्तीफा दिया है।” समझौतावादी नेतृत्व: राघव ने आरोप लगाया कि पार्टी अब पूरी तरह भ्रष्ट और समझौतावादी हाथों में चली गई है। यही वजह है कि एक या दो नहीं, बल्कि 7 सांसद एक साथ पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए।
Raghav chadhha: शीशमहल पार्ट-2 का धमाका!
राघव चड्ढा ने दिल्ली चुनाव में हार का सबसे बड़ा कारण ‘शीशमहल’ (मुख्यमंत्री आवास विवाद) को बताया। उन्होंने एक नया खुलासा करते हुए कहा कि दिल्ली में ‘शीशमहल पार्ट-2’ भी बनकर तैयार हो गया है, जिसकी तस्वीरें जल्द ही सबके सामने होंगी। उन्होंने कटाक्ष किया कि AAP को अब इस बात पर मंथन करना चाहिए कि आखिर क्यों उनके पुराने साथी एक-एक कर उनका साथ छोड़ रहे हैं।
Raghav chadhha: संविधान का हवाला और बगावत का हक
संजय सिंह के ‘अयोग्यता’ वाले हमले का जवाब देते हुए राघव ने बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संविधान सांसदों को यह अधिकार देता है कि अगर पार्टी गलत रास्ते पर जा रही हो, तो वे उसका साथ छोड़ सकते हैं।
News Nasha की नज़र
Raghav chadhha: राघव चड्ढा का यह पलटवार बता रहा है कि आने वाले दिनों में जंग और तेज होने वाली है। एक तरफ ‘दल-बदल कानून’ की तलवार लटकी है, तो दूसरी तरफ राघव चड्ढा के ‘शीशमहल’ वाले खुलासे केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: स्कूल बना ‘अखाड़ा’! 10वीं के छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि टूट गए दांत



