20 मिनट की फिल्म, 20+ अवॉर्ड्स… फिर भी काम का इंतज़ार! दीपक तिजोरी का दर्द छलका
20 मिनट की फिल्म से इंटरनेशनल पहचान, 20+ अवॉर्ड्स के बाद भी काम का इंतजार, दीपक तिजोरी को अब भी बॉलीवुड से उम्मीद

Entertainment: अभिनेता Deepak Tijori एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ी फिल्म नहीं, बल्कि उनकी 20 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘इकोज़ ऑफ अस’ है। इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया है और दीपक को 20 से ज्यादा ‘बेस्ट एक्टर’ अवॉर्ड दिलाए हैं। खास बात ये है कि ये सम्मान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका तक से मिले हैं। इतनी बड़ी सफलता के बावजूद दीपक आज भी अच्छे काम के इंतज़ार में हैं।
Entertainment: ग्लोबल सक्सेस, लेकिन अधूरी पहचान का एहसास
दीपक तिजोरी ने अपनी इस उपलब्धि पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री से कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि बॉलीवुड ने उन्हें पहचान और यादगार सफर दिया है। लेकिन 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले एक कलाकार के तौर पर उनके मन में कहीं न कहीं और बेहतर पहचान की उम्मीद जरूर थी। उन्होंने बताया कि भले ही इंडस्ट्री से वो पहचान नहीं मिली जैसी उन्होंने सोची थी, लेकिन दर्शकों का प्यार हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा है। ‘इकोज़ ऑफ अस’ की सफलता को लेकर दीपक ने कहा कि इतनी छोटी फिल्म का दुनिया भर में इतना असर डालना उनके लिए गर्व की बात है।
बॉलीवुड से उम्मीद अब भी बाकी
Entertainment: Aashiqui और Jo Jeeta Wohi Sikandar जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले दीपक तिजोरी आज भी उसी जुनून के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन बॉलीवुड उन्हें नए नजरिए से देखेगा और उनकी प्रतिभा के अनुसार मौके देगा। दीपक का मानना है कि सही समय कभी भी आ सकता है और कोई भी कहानी या कलाकार अपनी जगह बना सकता है, बस मौका मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें: MP के किसानों के लिए बड़ा तोहफा: गेहूं खरीदी का कोटा 78 से बढ़ाकर 100 लाख MT



