अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, आज से रजिस्ट्रेशन खुला

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 जुलाई से होगी शुरुआत सीमित स्लॉट और सख्त नियम, जल्द करें आवेदन 57 दिन चलेगी यात्रा, RFID से होगी सुरक्षा निगरानी

Amarnath yatra: 3 जुलाई से शुरू होने वाली इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। श्रद्धालु श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर की 554 से ज्यादा अधिकृत बैंक शाखाओं के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इन बैंकों में जम्मू-कश्मीर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), ICICI बैंक, Yes Bank और Axis Bank शामिल हैं।

जल्दी करें रजिस्ट्रेशन, सीमित हैं स्लॉट

इस बार भी बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा रही है। हर रूट के लिए रोजाना सीमित संख्या में यात्रियों को अनुमति दी जाएगी। खास बात ये है कि किसी भी तारीख का स्लॉट यात्रा से 7 दिन पहले ही बंद हो जाएगा, इसलिए श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।

Amarnath yatra: यात्रा परमिट और RFID कार्ड मिलेगा

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को एक ‘यात्रा परमिट’ जारी किया जाएगा, जिसमें यात्रा की तारीख, रूट और एंट्री टाइम की पूरी जानकारी होगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार हर यात्री को एक RFID कार्ड भी दिया जाएगा, जिससे उनकी रियल-टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी।

Amarnath yatra: इन लोगों को ही मिलेगी अनुमति

कठिन चढ़ाई और ऊंचाई को देखते हुए इस बार स्वास्थ्य नियमों को सख्ती से लागू किया गया है। केवल 13 से 70 साल के लोग ही यात्रा के लिए पात्र होंगे। वहीं, 6 हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CHC सर्टिफिकेट जरूरी

सभी यात्रियों को 8 अप्रैल 2026 के बाद किसी अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल संस्थान से जारी ‘कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट’ (CHC) जमा करना अनिवार्य होगा। अंतिम यात्रा परमिट जारी करने से पहले इस सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी।

57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा

Amarnath yatra: इस साल अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी, जो पिछले सालों के मुकाबले लंबी है। हिमालय की ऊंचाइयों पर स्थित अमरनाथ गुफा में हर साल बनने वाला प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, जिसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग कठिन सफर तय करते हैं।

 

ये भी पढ़े: Ballia Police Case: चार्जशीट के बदले संबंध बनाने का आरोप, SHO और इंस्पेक्टर सस्पेंड

Related Articles

Back to top button