लखनऊ में भीषण आग: झुग्गियों में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की टीमें मौके पर

आग ने झुग्गियों को चपेट में लिया, मचा हड़कंप दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, राहत कार्य जारी सीएम योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश

Up news: गर्मी का मौसम शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक डराने वाला मामला सामने आया है, जहां बुधवार को विकास नगर इलाके की झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य में मदद कर रही है।

Up news: लपटों और धुएं से दहशत का माहौल

आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं, जबकि आसमान में घना धुआं फैल गया है। आग के विकराल रूप को देखकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Up news: इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: देवास कलेक्ट्रेट में बड़ा फर्जीवाड़ा: कलेक्टर के नाम पर बनते थे फर्जी आदेश

Related Articles

Back to top button