Up news: नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: QR कोड से बने WhatsApp ग्रुप, बाहर के लोगों की एंट्री का शक

QR कोड से बने WhatsApp ग्रुप्स ने भड़काई हिंसा भड़काऊ मैसेज से उग्र हुआ मजदूर प्रदर्शन CCTV में दिखे बाहरी उपद्रवी, जांच तेज

Up news: नोएडा में फैक्ट्री श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच में अब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि QR कोड के जरिए रातों-रात कई लोगों को WhatsApp ग्रुप्स में जोड़ा गया था। इन ग्रुप्स में मजदूर आंदोलन के नाम पर अलग-अलग यूनियनों से जुड़े लोगों को मैसेज भेजे गए। जांच में यह भी सामने आया है कि इन WhatsApp ग्रुप्स में भड़काऊ पोस्ट और उकसाने वाले मैसेज लगातार डाले जा रहे थे। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में ऐसे कई डिजिटल सबूत मिले हैं, जिससे साफ होता है कि प्रदर्शन को जानबूझकर उग्र बनाने की कोशिश की गई।

 

CCTV से खुली पोल

Up news: वहीं, घटना के दौरान की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में कुछ लोग एक फैक्ट्री का गेट तोड़कर अंदर घुसते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौजूद आवाजों में यह भी सुनाई दे रहा है कि “ये फैक्ट्री के वर्कर नहीं हैं, बाहर के लोग हैं।” बताया जा रहा है कि यह फुटेज सेक्टर 63 के पास की किसी फैक्ट्री का है। अब पुलिस अलग-अलग CCTV वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button