फतेहपुर कांड: साली को लेकर भाग रहे जीजा ने ससुरालवालों पर चढ़ाई कार, 3 की मौत

रोकने पर जीजा ने साले समेत तीन लोगों को कुचला नाबालिग साली को भगाने को लेकर हफ्तेभर से चल रहा था विवाद घटना के बाद इलाके में तनाव, जांच में जुटी पुलिस

Up news: फतेहपुर में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया, जहां एक जीजा अपनी साली को कार से लेकर भाग रहा था और ससुरालवालों द्वारा रोके जाने पर उसने उन्हीं पर कार चढ़ा दी। इस दर्दनाक घटना में साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में यह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक सोनी अपनी नाबालिग चचेरी साली को लेकर भाग रहा था। जब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कार सीधे उनके ऊपर चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

Up news: एक हफ्ते से चल रहा था विवाद

परिजनों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले ही दीपक अपनी साली को लेकर चला गया था और उसकी शादी अपने रिश्तेदार से करवा दी थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को इस मामले को सुलझाने के लिए चौकी में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

Up news: पीछा करने पर चढ़ा दी कार

पंचायत के बाद जब दीपक साली को कार में लेकर जा रहा था, तब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका पीछा किया और कोरवां के पास कार रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने तेज रफ्तार में कार चढ़ा दी। इस हादसे में अन्नू सोनी, अवध बिहारी सोनी और सत्यवान सोनी की मौत हो गई।

घायलों का इलाज जारी

घटना में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें ममता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

Up news: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे और जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है, लेकिन मृतकों के परिजन इसे जानबूझकर की गई हत्या बता रहे हैं। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: कल्याण सड़क हादसा: डंपर-इको की टक्कर में 11 की मौत, ओवरलोडिंग और अधूरे पुल पर उठे सवाल

Related Articles

Back to top button