शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी, निवेशकों के चेहरे खिले

बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी बैंकिंग और फाइनेंस शेयर बने बाजार के हीरो ग्लोबल संकेतों और खरीदारी से लौटी निवेशकों की उम्मीद

Buisness news: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार कमबैक किया। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों का भरोसा फिर से मजबूत हुआ। BSE Sensex 521.60 अंक चढ़कर 77,153.25 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty 50 170.90 अंकों की बढ़त के साथ 23,946.00 पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं बैंकिंग सेक्टर में जोश दिखा और Bank Nifty 718.70 अंक उछलकर 55,540.40 तक पहुंच गया। मिडकैप और फिन निफ्टी इंडेक्स में भी मजबूती देखने को मिली।

 

बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

आज बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर का रहा। Shriram Finance करीब 3% उछलकर ₹1,025.95 पर पहुंच गया। Union Bank of India 2.33% चढ़कर ₹189.00 पर ट्रेड हुआ। Canara Bank में 1.74% की बढ़त रही।वीTata Motors (कमर्शियल सेगमेंट) में 1.61% की तेजी आई, Wipro और Bajaj Finance में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Buisness news: आखिर क्यों लौटी बाजार में तेजी?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज निचले स्तरों पर जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों ने ग्लोबल मार्केट को सपोर्ट दिया, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। सबसे बड़ी बात यह रही कि बैंकिंग सेक्टर में आई तेजी ने पूरे मार्केट का मूड बदल दिया।

 

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

Buisness news: हफ्ते के आखिरी दिन आई यह तेजी दिखाती है कि बाजार में अभी भी मजबूती बनी हुई है। हालांकि उतार-चढ़ाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन निफ्टी का 23,900 के ऊपर टिके रहना निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर में पूर्व एडिशनल कमिश्नर पर बड़ा एक्शन, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

Related Articles

Back to top button