योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले
योगी सरकार ने 12 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव नए पदों पर मिली अहम जिम्मेदारियां

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। योगी सरकार ने राज्य में तैनात 12 IPS अधिकारियों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया है। इस बदलाव के तहत कई जिलों में पुलिस व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश की गई है।
सागर जैन पहुंचे प्रयागराज
सहारनपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन का तबादला प्रयागराज कर दिया गया है। अब वे पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे।
UP IPS Transfer List: मनोज रावत और आयुष विक्रम सिंह को नई तैनाती
गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत को संभल भेजा गया है, जहां वे अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के रूप में कार्य करेंगे। वहीं मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह अब बहराइच में इसी पद पर तैनात रहेंगे।
मेरठ और बुलंदशहर में बदलाव
सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया है। वहीं मेरठ में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है।
UP IPS Transfer List: ट्विंकल जैन और लिपि नागयाच को बड़ी जिम्मेदारी
गौतमबुद्धनगर की सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद की सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नागयाच अब वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात होंगी।
मिर्जापुर और सोनभद्र में नई पोस्टिंग
प्रयागराज में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा को मिर्जापुर में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं लखनऊ के सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ रनवाल को सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रतापगढ़, जालौन और सहारनपुर में भी बदलाव
UP IPS Transfer List: संभल के सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को प्रतापगढ़ भेजा गया है, जहां वे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) होंगे। वाराणसी के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. ईशान सोनी को जालौन में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं अलीगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक अब सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात रहेंगे।
यह भी पढ़ें: हाथरस में पत्रकार की हत्या से सनसनी, नाले में मिला शव



