हरिद्वार में मीट दुकानों पर बड़ा फैसला: नगर निगम ने शहर से बाहर शिफ्ट करने का लिया निर्णय
हरिद्वार में मीट दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने का फैसला धार्मिक आयोजनों को देखते हुए लिया गया बड़ा निर्णय नई लोकेशन को लेकर व्यापारियों में नाराजगी

Uttarakhand news: उत्तराखंड के हरिद्वार में नगर निगम ने ज्वालापुर इलाके की मीट दुकानों को नगर सीमा से बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया है। बोर्ड बैठक में कच्चे मांस की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। योजना के तहत सराय क्षेत्र में करीब 56 नई दुकानें बनाई जाएंगी, जहां सभी मीट विक्रेताओं को शिफ्ट किया जाएगा। यह फैसला कुंभ मेला और कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सभी दुकानों को बाहर किया जाएगा
नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि अब पूरे नगर क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसके लिए पुराने नियमों में संशोधन किया गया है। पहले कुछ इलाकों में छूट थी, लेकिन अब सभी मीट दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इस फैसले के खिलाफ लंबे समय से कारोबार कर रहे मीट व्यापारियों ने नाराजगी जताई है।
Uttarakhand news: नई जगह को लेकर व्यापारियों की चिंता
मीट व्यापारियों का कहना है कि नया स्थान शहर से दूर है और वहां साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उनका आरोप है कि नई जगह के पास श्मशान घाट है, जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक वहां तक आने से बचेंगे और ट्रांसपोर्ट की दिक्कत भी बढ़ेगी।
नियमों के उल्लंघन का आरोप
Uttarakhand news: कुछ दुकानदारों ने नगर निगम पर अपने ही नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नियमों के अनुसार मीट की दुकानें धार्मिक स्थलों और श्मशान घाट से दूर होनी चाहिए, लेकिन नई लोकेशन इसके विपरीत है। व्यापारियों ने प्रशासन से बेहतर व्यवस्था और उचित स्थान देने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: Haryana Wage Hike: मजदूरों की सैलरी में बड़ा उछाल, अब हर महीने मिलेंगे 15,220 रुपये



