जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले, “ये आपका भविष्य, आपकी अमानत”
“एयरपोर्ट का उद्घाटन जनता ने किया” पीएम मोदी का अनोखा अंदाज यूपी बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स का नया हब, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान वैश्विक संकट के बीच भारत मजबूत, विकास की रफ्तार बरकरार

गौतमबुद्धनगर के जेवर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से खास अंदाज में जुड़ते हुए कहा कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन उन्होंने नहीं, बल्कि यहां मौजूद हर व्यक्ति ने किया है। पीएम मोदी ने लोगों से मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन करने को भी कहा और इसे जनता की भागीदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट देश के युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने वाला है और इससे ‘विकसित यूपी, विकसित भारत’ अभियान को नई दिशा मिलेगी।
यूपी बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स का हब
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उन्हें इस एयरपोर्ट का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करने का मौका मिला, लेकिन असली श्रेय जनता को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने उन्हें सांसद बनाया, उसी प्रदेश की पहचान अब इस भव्य एयरपोर्ट से और मजबूत होगी।
वैश्विक संकट के बीच भारत मजबूत
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण दुनिया के कई देशों में जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। इसके बावजूद भारत मजबूती से इस स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस इसी क्षेत्र से आयात करता है, लेकिन सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे आम लोगों और किसानों पर बोझ न पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट के बावजूद देश का विकास रफ्तार नहीं रुकेगी।



