केजरीवाल का मोदी-शाह पर बड़ा हमला, बोले- “साजिश के बावजूद नहीं झुके, कोर्ट ने बताया ईमानदार”

केजरीवाल का बड़ा हमला, कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी पर निशाना शराब घोटाले में राहत के बाद बोले- “हम कट्टर ईमानदार” मोदी-शाह पर आरोप, कहा- साजिश कर बदनाम किया गया

नई दिल्ली/गोवा, 17 मार्च 2026

दिल्ली की निचली अदालत से कट्टर ईमानदार साबित होने के बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गोवा में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। फर्जी शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने पर पणजी में आयोजित बधाई समारोह में उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते चलकर आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा को पास कर ली है। अब हम झाड़ू से गोवा समेत पूरे देश को साफ करेंगे। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी टॉप लीडरशीप की छवि खराब करने के लिए हमें भ्रष्ट साबित करने की कोशिश की गई। लेकिन कोर्ट ने कह दिया है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। इसमें इतना भी सबूत और गवाह नहीं है कि मुकदमा चलाया जा सके।

 

पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला

अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि इन्हें सत्ता की हवस है। इसी के चलते इन्होंने हमें गिरफ्तार किया, दिल्ली का काम ठप करके जनता को परेशान किया और दिल्ली का चुनाव चोरी कर लिया। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आपने मुझे निपटाने के लिए सबकुछ कर लिया, लेकिन आज भी केजरीवाल दहाड़ रहा है। अब केजरीवाल न झुकेगा और न रुकेगा।

 

‘अग्नि परीक्षा’ का जिक्र

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व अग्नि परीक्षा से निकल कर आया है। इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई सच्चाई के रास्ते पर चलता है, तो उसे अग्नि परीक्षा देनी ही पड़ती है। उन्होंने सीता के उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे उन्हें अपनी पवित्रता साबित करनी पड़ी, वैसे ही “आप” को भी इस परीक्षा से गुजरना पड़ा।

 

जेल और बदनाम करने का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन पर शराब घोटाले के आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस, इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई की जांच में कुछ भी नहीं मिला, इसके बावजूद उन्हें जेल में डालकर बदनाम किया गया।

 

नेताओं पर दबाव का आरोप

उन्होंने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाला गया और उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया। लेकिन किसी ने हार नहीं मानी, क्योंकि उन्हें पता था कि मामला झूठा है।

 

कोर्ट के फैसले का हवाला

केजरीवाल ने कहा कि 600 पेज के कोर्ट आदेश में साफ कहा गया है कि कोई ठोस सबूत नहीं है। न मुकदमा चलेगा और न ही ट्रायल होगा। यह फैसला उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाता है।

 

गोवा चुनाव को लेकर सफाई

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आरोप लगाया था कि गोवा चुनाव में गलत पैसे का इस्तेमाल हुआ, लेकिन कोर्ट ने इसे भी खारिज कर दिया। साथ ही जांच अधिकारी पर कार्रवाई की बात भी कही गई है।

 

दिल्ली चुनाव और साजिश का दावा

केजरीवाल ने कहा कि 2015 और 2020 में दिल्ली में हार के बाद भाजपा ने “आप” को खत्म करने की साजिश रची। उन्हें गिरफ्तार कर काम रोकने की कोशिश की गई, लेकिन अंत में सच की जीत हुई।

 

जनता के आशीर्वाद की बात

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास संसाधन हैं, लेकिन उनके पास जनता का आशीर्वाद है। सरकारी स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक उनकी असली ताकत हैं।

 

युवाओं को संदेश देने का आरोप

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में डालकर युवाओं को राजनीति से दूर रहने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की राजनीति का प्रतीक है।

 

काम की राजनीति पर जोर

उन्होंने कहा कि “आप” ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे मुद्दों पर काम करके यह साबित किया है कि सरकार अच्छा काम भी कर सकती है।

 

मोदी सरकार को चुनौती

केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वे ज्यादा स्कूल, अस्पताल और क्लीनिक बनाकर दिखाएं। अगर काम करेंगे तो जनता खुद तुलना करेगी।

 

पंजाब मॉडल का जिक्र

उन्होंने कहा कि पंजाब में 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है और पूरे देश में भी ऐसी योजनाएं लागू होनी चाहिए।

 

जनता की समस्याओं पर फोकस

उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली, पानी, सड़क और सफाई चाहिए। केवल नेताओं को जेल में डालने से समस्याएं हल नहीं होंगी।

 

व्यक्तिगत भावनाएं साझा कीं

केजरीवाल ने कहा कि जब उन्हें बेईमान कहा जाता है तो उन्हें और उनके परिवार को दुख होता है। इसलिए वे कोर्ट के फैसले तक चुप रहे।

 

दिल्ली चुनाव को लेकर दावा

उन्होंने दावा किया कि अगर आज दिल्ली में चुनाव हो जाए तो भाजपा 10 सीट भी नहीं जीत पाएगी, जबकि “आप” 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

 

भाजपा-कांग्रेस पर हमला

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देश को लूटा है, जबकि आम आदमी पार्टी देश को बचाने के लिए लड़ रही है।

 

आतिशी का बयान

वहीं, गोवा प्रभारी आतिशी ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने भाजपा के षड्यंत्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और न ही करेगी।

Related Articles

Back to top button