मिडिल ईस्ट तनाव के बीच यूपी अलर्ट, CM योगी ने गैस-तेल की कालाबाजारी पर सख्ती के दिए निर्देश

मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक, बाजार में पैनिक जैसी स्थिति सीएम योगी ने कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के दिए निर्देश गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और तेल डिपो पर प्रशासन की बढ़ी निगरानी

Lpg crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ा दी है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी टकराव का असर वैश्विक तेल और गैस सप्लाई चेन पर भी दिखाई देने लगा है। भारत में फिलहाल पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन संभावित संकट की खबरों के बीच बाजार में पैनिक जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। प्रदेश में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रखी जाए।

 

कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय और जिलों में सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है और ऑनलाइन गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

 

अवैध भंडारण पर कार्रवाई के आदेश

सरकार ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों, तेल डिपो और दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को पेट्रोल पंपों के आसपास निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। अगर कहीं गैस या तेल का अवैध भंडारण पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन को दिए गए प्रमुख निर्देश

पेट्रोल पंपों के आसपास लगातार निगरानी रखने के निर्देश, गैस एजेंसियों और तेल डिपो का औचक निरीक्षण, गैस और तेल के अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button