दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 70 अधिकारियों के तबादले, कई अहम पदों पर नई तैनाती

दिल्ली पुलिस में 70 अधिकारियों के तबादले क्राइम ब्रांच और स्पेशल यूनिट्स में बड़े बदलाव जिला स्तर पर कई नए DCP को मिली जिम्मेदारी

New delhi: दिल्ली की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एलजी की मंजूरी के बाद 70 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। कई महत्वपूर्ण यूनिट्स और जिलों में नए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शीर्ष स्तर पर बदलाव

1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद मोहन को डीजी तिहाड़ जेल नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह को डीजी होम गार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को डीजी सिविल डिफेंस बनाया गया है।

 

क्राइम ब्रांच और स्पेशल यूनिट्स में नई पोस्टिंग

क्राइम ब्रांच में आईपीएस धीरज कुमार और अभिषेक धनिया की तैनाती की गई है। मोनिका भारद्वाज को IFSO यूनिट में भेजा गया है। एस.के. त्यागी और विजयंता आर्य को ट्रैफिक विंग में पोस्ट किया गया है। स्पेशल यूनिट्स में भी बड़े बदलाव हुए हैं।अंकित चौहान को स्पेशल ब्रांच, अंकित सिंह को विजिलेंस, रवि कुमार सिंह को एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में तैनात किया गया है।

 

जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां

जिला स्तर पर भी कई अहम नियुक्तियां की गई हैं: शशांक जायसवाल को डीसीपी रोहिणी, कुशल पाल को डीसीपी द्वारका, आर.पी. मीणा को डीसीपी शाहदरा, सचिन शर्मा को डीसीपी नई दिल्ली, विक्रम मीणा को आउटर दिल्ली, रोहित राजबीर को सेंट्रल, अनंत मित्तल को साउथ, राजीव रावल को नॉर्थ वेस्ट।

 

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

एसएस यादव – डीजी सिविल डिफेंस, एसके जैन – पुलिस कमिश्नर के ओएसडी, विजय कुमार – ज्वाइंट सीपी सदर्न रेंज, एमएन तिवारी – लाइसेंसिंग, राहुल अलवाल – डीसीपी क्राइम, भीष्म सिंह – एडिशनल सीपी (P&L), मोहम्मद अली – जीए, पवारिया और हरेंद्र सिंह – सिक्योरिटी ,निधिन वलसन – टेक्नोलॉजी, इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियां आने वाले समय में राजधानी की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर सीधा असर डाल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button