केजरीवाल और सिसोदिया को कोर्ट से बड़ी राहत, “सच की जीत हुई”: Bhagwant Maan

केजरीवाल और सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी केस में बड़ी राहत दिल्ली कोर्ट ने CBI की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार AAP ने कहा – सच की जीत, बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

Bhagwant Maan: चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्साइज पॉलिसी मामले में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बरी किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई है।भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दिल्ली की माननीय अदालत के फैसले से यह साफ हो गया है कि तथाकथित शराब घोटाले का सच सामने आ चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि बाकी मामलों में भी समय के साथ सच्चाई सामने आएगी।

 

पंजाब AAP ने बीजेपी पर लगाया एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

पंजाब AAP अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का मामला झूठा और मनगढ़ंत था। अमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उनका कहना था कि अदालत के फैसले ने इन आरोपों की सच्चाई उजागर कर दी है।

 

कोर्ट ने CBI की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार

दिल्ली की अदालत ने एक्साइज पॉलिसी केस में केजरीवाल और सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को बरी करते हुए CBI की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है।

 

लंबे समय तक जेल में रहे दोनों नेता

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते दोनों नेताओं को लंबा समय जेल में बिताना पड़ा था। केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था और 13 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि निर्दोष साबित होने के बाद ही वह पद पर लौटेंगे। वहीं मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने से पहले करीब 17 महीने जेल में रहना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button