स्पाइसजेट फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में तकनीकी खराबी का मामला

दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, 150 यात्री सुरक्षित। इमरजेंसी घोषित कर IGI एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग। चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, ATC से संपर्क टूटने के बाद 7 लोगों की मौत।

Spicejet news: दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा। करीब 150 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाली फ्लाइट SG121 में इंजन से जुड़ी तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके बाद पायलटों ने एहतियातन विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। यह फ्लाइट SpiceJet की थी, जो Indira Gandhi International Airport से लेह के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रू को इंजन में खराबी का संकेत मिला। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत दिल्ली वापस मोड़ दिया गया।

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर घोषित हुई इमरजेंसी

विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया था। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयरलाइन की ओर से फिलहाल इंजन फेल होने के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विमान की मेंटेनेंस टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है।

 

चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की मौत

वहीं दूसरी ओर, झारखंड के चतरा जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। रांची से दिल्ली आ रही एक एयर एंबुलेंस उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात साढ़े 8 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। लेकिन उड़ान भरने के लगभग 23 मिनट बाद शाम 7 बजकर 34 मिनट पर विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया। यह हादसा चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के पास हुआ। दुर्घटना में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने सभी शव बरामद कर लिए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button