एआई इंपैक्ट समिट में हंगामे के बाद, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश जारी

भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश में एक दर्जन जगहों पर छापेमारी की गई। अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया, स्पेशल सेल भी जांच में जुटी।

नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। रविवार को दिल्ली समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर दबिश दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की एंटी टेररिस्ट यूनिट की स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया है।

 

जांच के दौरान पुलिस ने कृष्ण हरि नामक व्यक्ति की गाड़ी बरामद की है। इस वाहन से कथित तौर पर टी-शर्ट और पोस्टर मिले हैं, जिनका इस्तेमाल प्रदर्शन के दौरान किया गया था। पुलिस ने एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button