दिल्ली को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात, कुल संख्या 370 पहुंची

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत कुल संख्या 370 पहुंची, जल्द 1100 का लक्ष्य 322 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास

Delhi news: राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी गांव से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इन नए केंद्रों के शुरू होने के बाद दिल्ली में इनकी कुल संख्या बढ़कर 370 हो गई है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि महज आठ महीनों में हासिल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को समय पर, सुलभ और किफायती इलाज मिले। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां उपलब्ध जांच, दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मरीजों को बिना किसी परेशानी के समय पर उपचार मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केंद्र केवल इलाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यहां प्रोमोटिव और प्रिवेंटिव हेल्थ सेवाएं भी दी जा रही हैं। यानी बीमारियों के इलाज के साथ-साथ उनकी रोकथाम और जागरूकता पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Delhi news: एक साल में 370 केंद्र, जल्द 1100 का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य को खर्च नहीं, बल्कि निवेश मानती है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर भरोसे और जागरूकता के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा।

Delhi news: 80 प्रकार की मुफ्त जांच और आधुनिक सुविधाएं

इन केंद्रों में लगभग 80 तरह की मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जरूरी दवाइयां, डायग्नोस्टिक सेवाएं, कैंसर स्क्रीनिंग, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, बुजुर्गों की देखभाल और गैर-संचारी रोगों की जांच जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। सरकार का दावा है कि इन केंद्रों से बड़े अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों में कमी आएगी और लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर इलाज मिल सकेगा।

322 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

Delhi news: स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की। इनमें सड़कों का निर्माण और सुधार, नालियों का विकास, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना, स्कूलों का उन्नयन और कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इसके अलावा महरौली-बदरपुर रोड पर 1471 करोड़ रुपये की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी दी गई है। छतरपुर क्षेत्र में तीन नए स्कूल और चार एलिवेटेड रोड परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं।

Related Articles

Back to top button