Up news: महोबा में 10 दिन में मिले नर-मादा अजगर का जोड़ा, गांव में मचा हड़कंप

10 दिन में एक ही जगह से मिला नर-मादा अजगर का जोड़ा तीन घंटे की मशक्कत के बाद आपदा मित्र ने किया रेस्क्यू कथा आयोजन के बीच अजगर मिलने से गांव में फैली दहशत

Up news: यूपी के महोबा जिले में महज दस दिनों के भीतर एक ही स्थान से नर और मादा अजगर का जोड़ा मिलने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे आपदा मित्र ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छिपे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गांव के बाहर एक ही जगह से दो बड़े अजगर निकलने की खबर से ग्रामीण डर के साये में जी रहे थे। हालांकि रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

Up news: क्या है पूरा मामला?

मामला खरेला थाना क्षेत्र के बारी गांव का है। यहां करीब दस दिन के अंतराल में एक ही जगह से लगभग दस-दस फीट लंबे दो भारी-भरकम अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से खेतों के आसपास अजगर दिखाई दे रहे थे। गांव के निवासी मुन्ना सिंह के ट्यूबबेल के पास अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही जंगली जानवरों का रेस्क्यू करने वाले आपदा मित्र अक्षय कुमार मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छिपे अजगर को बाहर निकालकर पकड़ लिया गया।

पहले मादा, अब नर अजगर का रेस्क्यू

Up news: आपदा मित्र ने बताया कि दस दिन पहले इसी स्थान से एक मादा अजगर का रेस्क्यू किया गया था, जो घायल थी। उसका इलाज कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया था। अब उसी जगह से नर अजगर भी पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गांव में कथा का आयोजन चल रहा था, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां आ-जा रहे थे। ऐसे में अजगर दिखने से लोगों में भय का माहौल था। फिलहाल दोनों अजगरों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है और गांव में स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Back to top button