पटना में कुख्यात बदमाश सूर्या पुलिस मुठभेड़ में घायल
पटना में कुख्यात बदमाश सूर्या पुलिस मुठभेड़ में घायल, NMCH में भर्ती लंबे आपराधिक इतिहास वाले सूर्या पर दर्ज कई गंभीर मामले पुलिस की जांच और विधिसम्मत कार्रवाई जारी, सुरक्षा को लेकर सतर्कता

Patna news: कुख्यात बदमाश राजीव कुमार उर्फ सूर्या बुधवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस का कहना है कि सूर्या पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी, क्योंकि उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर है।
सूर्या का लंबा आपराधिक इतिहास
सूर्या आलमगंज और खाजेकलां थाना क्षेत्र में सक्रिय बताया जाता है। उसके खिलाफ लूट, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार रखना, चोरी का माल खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और आबकारी कानून का उल्लंघन जैसी कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। 2022: 26 जुलाई: आलमगंज थाना कांड 560/22, धारा 399/402/34 IPC & 25(1b)a/26 आर्म्स एक्ट (डकैती की तैयारी और अवैध हथियार) 23 जुलाई: आलमगंज थाना कांड 550/22, धारा 394 IPC (लूट), 2023: 14 अगस्त: आलमगंज थाना कांड 732/23, धारा 413/414 IPC (चोरी का माल), 16 अगस्त: आलमगंज थाना कांड 734/23, धारा 413/414 IPC खाजेकलां थाना कांड 530/23, धारा 414 IPC & 30(a) बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2024: आलमगंज थाना कांड 595/24, धारा 309(6) BNS & 25(1b)a/26 आर्म्स एक्ट, खाजेकलां थाना कांड 290/24, धारा 309(4) BNS सुलतानगंज थाना कांड 271/24, धारा 309(4) BNS. पुराने मामले: मेंहदीगंज थाना कांड 184/20, धारा 420/467/468/469/471/414 IPC (धोखाधड़ी और जालसाजी)।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि सूर्या के खिलाफ दर्ज मामलों और गंभीर आपराधिक इतिहास के कारण विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पूरी तरह से जारी है और सूर्या के स्वास्थ्य के हिसाब से आगे की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।



