ग्रेटर नोएडा में युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है’

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इलाके में 30 वर्षीय युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दी। कमरे से मिला सुसाइड नोट, लिखा ‘महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है।’ पुलिस के मुताबिक युवती पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद में थी।

Up news: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां मानसिक अवसाद से जूझ रही एक 30 वर्षीय युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है।

 

नानी के साथ रहती थी युवती

मृतका की पहचान बरखा सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर जिले के खोजी गांव की रहने वाली थी। बरखा बचपन से ही ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव स्थित ट्विंस बिल्डिंग में अपनी नानी के साथ रह रही थी। उसकी मां का निधन बचपन में ही हो चुका था, जबकि पिता उससे अलग रहते हैं।

 

गुरुवार रात छत से लगाई छलांग

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे बरखा अपने फ्लैट की छत पर गई और वहां से पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

सुसाइड नोट में छलका दर्द

पुलिस को मृतका के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है: “महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है। मैं अब जीना नहीं चाहती। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।”

 

पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी बरखा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरखा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों के अनुसार, उसका सपना मेकअप आर्टिस्ट बनने का था, जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रही थी। हालांकि, निजी कारणों और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अवसाद में चली गई थी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button