6वां हिमालय–हिंद महासागर राष्ट्र समूह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 6-7 फरवरी को नई दिल्ली में

6-7 फरवरी को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारत और हिंद महासागर की रणनीति पर चर्चा देश-विदेश के विशेषज्ञ और राजनयिक होंगे शामिल

हिमालय–हिंद महासागर राष्ट्र समूह (HHRS) के तत्वावधान में 6वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 6 और 7 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य विषय “भारत और हिंद महासागर क्षेत्र में भू-राजनीतिक एवं सामरिक महत्व” रखा गया है। इस सम्मेलन में भारत समेत कई देशों के नीति-निर्माता, शिक्षाविद, रणनीतिक विशेषज्ञ और राजनयिक भाग लेंगे।

आयोजन और सहयोगी संस्थान

सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (RSJM) द्वारा किया जा रहा है। इसमें सेंटर फॉर रिसर्च एंड स्टडीज (CRS), इंटरनेशनल हिमालयन एकेडमी (IHA), SL&CS, जामिया मिलिया इस्लामिया, स्टेट फेयर हिमालयन स्टडीज सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान सहयोग कर रहे हैं।

किन मुद्दों पर होगा मंथन

दो दिवसीय सम्मेलन में भारत और हिंद महासागर क्षेत्र से जुड़े ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और सामरिक विषयों पर गहन चर्चा होगी। समुद्री व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति मार्ग (SLOC), समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, बदलते भू-राजनीतिक समीकरण और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

इस सम्मेलन में भारत के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश, मॉरीशस, मलेशिया, सेशेल्स, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, कंबोडिया, तंजानिया, सिंगापुर समेत कई देशों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य

सम्मेलन का उद्देश्य भारत और हिंद महासागर क्षेत्र के बीच सहयोग को मजबूत करना, साझा सुरक्षा चुनौतियों पर संवाद बढ़ाना और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, नीति-निर्माताओं और रणनीतिक विशेषज्ञों के बीच सार्थक संवाद का मंच उपलब्ध कराना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button