गौ माता ही ईश्वर है- देवी चित्रलेखा
देवी चित्रलेखा ने फिल्म ‘गौदान’ को बताया सराहनीय पहल युवा पीढ़ी को गौ माता के महत्व से जोड़ने की कोशिश 6 फरवरी को रिलीज होगी गौ सेवा पर आधारित फिल्म

जय गौ माता! देवी चित्रलेखा ने कहा कि यह बेहद खुशी और गर्व का विषय है कि अब तक गौ माता की महिमा संतों, आध्यात्मिक मंचों और कविताओं के माध्यम से सुनने को मिलती रही है, लेकिन अब पहली बार लोग इसे एक फिल्म के जरिए देख पाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘गौदान’ नाम की यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, जो गौ माता की महिमा और महत्व को दर्शाने का प्रयास है।
युवा पीढ़ी को जागरूक करने की पहल
देवी चित्रलेखा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी और बच्चों को गाय के महत्व की सही जानकारी नहीं है। ऐसे में अगर उन्हें केवल उपदेश देने के बजाय मनोरंजन के माध्यम से गौ माता की महिमा समझाई जाए तो यह ज्यादा प्रभावी होगा। उन्होंने इस फिल्म को एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को गौ सेवा और संरक्षण का संदेश मिलेगा।
फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं
देवी चित्रलेखा ने फिल्म ‘गौदान’ से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संत-महापुरुषों और धर्म से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम दर्शक भी इस फिल्म को देखेंगे और गौ माता की सेवा और रक्षा के महत्व को समझेंगे। इस अवसर पर फिल्म ‘गौदान’ के प्रचार-प्रसार प्रमुख शांतनु शुक्ला भी मौजूद रहे।



