बारामती में विमान हादसे की खबर, अजित पवार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

बारामती में लैंडिंग के दौरान निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अजित पवार विमान में सवार थे या नहीं, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार DGCA और प्रशासन मौके पर, राहत-बचाव कार्य जारी

Maharashtra news: महाराष्ट्र के बारामती से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बारामती में लैंडिंग के दौरान एक निजी विमान हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार सवार थे। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार आज बारामती में एक सभा में शामिल होने वाले थे। इसी दौरान मुंबई से बारामती आ रहा एक निजी विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और राहत टीमें पहुंच गई हैं।

 

हादसे में जनहानि की आशंका

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की बात कही जा रही है। वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से भी हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। DGCA सूत्रों के अनुसार, विमान में सवार लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा रही है।

 

अजित पवार की स्थिति पर सस्पेंस

पुणे ग्रामीण पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अजित पवार को चोटें आने की सूचना है, लेकिन उनकी स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

परिवार और वरिष्ठ नेता रवाना

जानकारी के अनुसार, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार स्थिति का जायजा लेने के लिए बारामती की ओर रवाना हो सकते हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

नोट: इस खबर से जुड़ी अधिकृत पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही कोई आधिकारिक बयान आएगा, खबर को अपडेट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button