MHA का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, AGMUT कैडर के 30 IAS अधिकारियों के तबादले

MHA ने AGMUT कैडर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत कई क्षेत्रों में IAS तबादले कुल 30 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल बदलाव

Home ministry: गृह मंत्रालय (MHA) ने AGMUT कैडर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 30 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के तहत दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत कई केंद्र शासित प्रदेशों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव किए गए हैं। AGMUT कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और विभिन्न केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इनमें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र आते हैं।

 

प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले

अश्वनी कुमार (1992 बैच) को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित किया गया है। संजीव खिरवार (1994 बैच) को लद्दाख से वापस दिल्ली भेजा गया है। संतोष डी. वैद्य (1998 बैच) का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तबादला किया गया है। पद्मा जायसवाल (2003 बैच) को पुडुचेरी से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है। शूरबीर सिंह (2004 बैच) को दिल्ली से लद्दाख भेजा गया है।

 

प्रशासनिक संतुलन पर फोकस

गृह मंत्रालय के इस कदम को AGMUT कैडर में प्रशासनिक संतुलन, बेहतर समन्वय और प्रभावी शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती से विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button