एटा में सत्ता के रौब और वर्दी की हनक आमने-सामने, वीडियो वायरल

एटा में नेताजी के ड्राइवर और दरोगा जी की जुबानी जंग का वीडियो वायरल “2 मिनट में वर्दी उतरवाने” की धमकी पर पुलिस का तगड़ा जवाब सत्ता के रौब और वर्दी की हनक की टक्कर ने खोली सिस्टम की पोल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के एटा, अलीगंज से एक बेहद ‘सांस्कृतिक’ वीडियो सामने आया है। मामला वही पुराना है एक तरफ सत्ता की हनक में चूर ‘माननीय नेताजी’ के ड्राइवर और दूसरी तरफ यूपी पुलिस के गरम खून वाले दरोगा जी। धमकी का क्लासिक अंदाज: ड्राइवर साहब ने वही घिसा-पिटा डायलॉग मारा “2 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा!” (शायद उन्हें लगा कि दरोगा जी के पास वर्दी के नीचे सुपरमैन वाली ड्रेस है)।  दरोगा जी का ‘क्विक रिस्पांस’: दरोगा जी ने भी आव देखा न ताव, ‘वर्दी उतरने’ के डर से पहले ही ड्राइवर साहब के पूरे खानदान का ‘नक्शा’ खींच दिया। उन्होंने शब्दों के ऐसे ‘बाण’ छोड़े कि ड्राइवर साहब को अपनी भूगोल और इतिहास दोनों याद आ गई।

 

समय प्रबंधन:

ड्राइवर साहब ने 2 मिनट मांगे थे, पर दरोगा जी ने 30 सेकंड में ही सारा ‘हिसाब’ बराबर कर दिया। इसे कहते हैं उत्तर प्रदेश का विकास!

 

शब्दों का चयन:

दरोगा जी ने जिस तरह से ‘मां-बहन’ वाले अलंकारों का प्रयोग किया, उससे साफ है कि हिंदी व्याकरण में ‘गाली’ का स्थान आज भी सर्वोपरि है।

 

 स्टीकर की ताकत:

गाड़ी पर ‘भाजपा’ या ‘विधायक’ लिखवा लेने से इंसान को अक्सर लगने लगता है कि वो ट्रैफिक नियमों से ऊपर और कानून से सगा है। पर शायद वो भूल गए कि सामने वाला भी ‘योगी जी’ की पुलिस का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button