धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में AAP नेताओं पर FIR

कनॉट प्लेस में हुए राजनीतिक स्किट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद विवाद क्रिसमस के प्रतीक सांता क्लॉज के कथित अपमान को लेकर ईसाई समुदाय ने जताई आपत्ति दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की, BNS की धाराओं में मामला दर्ज

Aap news: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला कनॉट प्लेस में आयोजित एक राजनीतिक स्किट से जुड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था।

 

Aap news: क्या है मामला?

शिकायत के अनुसार, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में क्रिसमस से जुड़े पवित्र प्रतीक ‘सांता क्लॉज’ को मजाकिया और आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। कथित तौर पर सांता क्लॉज को सड़क पर बेहोश दिखाते हुए उन्हें राजनीतिक संदेश देने के लिए एक प्रतीकात्मक साधन के रूप में इस्तेमाल किया गया। वीडियो में नकली CPR करते हुए भी सांता क्लॉज का मजाक उड़ाया गया, जिसे ईसाई समुदाय के सम्मानित प्रतीक और क्रिसमस पर्व की गरिमा के खिलाफ बताया गया है।

 

धार्मिक भावनाओं को लेकर आपत्ति

Aap news: शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह वीडियो जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मंशा से बनाया गया, जिससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। एडवेंट के पवित्र दिनों में धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक उपयोग किए जाने को ईसाई धर्म का अपमान माना गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक रूप से किसी धार्मिक प्रतीक का इस तरह मजाक उड़ाना भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button