गृह मंत्रालय का आदेश: अनमोल बिश्नोई का अगला एक साल तिहाड़ जेल में ही ठिकाना

गृह मंत्रालय ने अनमोल बिश्नोई की फिजिकल कस्टडी पर जारी किया आदेश अगले एक साल तक तिहाड़ जेल ही बनेगा उसका ठिकाना सुरक्षा कारणों से किसी भी राज्य की पुलिस सीधे तिहाड़ में जाकर ही पूछताछ कर सकेगी

देश के कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने अनमोल बिश्नोई के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि BNSS की धारा 303 के तहत अगले एक साल तक किसी भी राज्य की पुलिस या एजेंसी अनमोल बिश्नोई की फिजिकल कस्टडी नहीं ले सकती। आइए जानते हैं कि इस आदेश का मतलब क्या है।

 

तिहाड़ बनेगा अनमोल का नया ठिकाना

इस आदेश के बाद गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का अगला ठिकाना एशिया की सबसे सुरक्षित जेल, तिहाड़ होगा। अगले एक साल तक किसी भी राज्य की पुलिस या एजेंसी को अगर अनमोल से पूछताछ करनी है तो उन्हें सीधे तिहाड़ जेल में जाकर ही करना होगा।

 

सुरक्षा कारणों से जारी किया गया आदेश

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने सुरक्षा और मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। बता दें कि अनमोल बिश्नोई, देश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई हैं। इससे पहले भी गृह मंत्रालय ने लॉरेंस बिश्नोई के लिए इसी तरह का आदेश जारी किया था।

Related Articles

Back to top button