दिल्ली विधानसभा चुनाव में गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सघन प्रचार किया

दिल्ली, 06 फरवरी 2020. आज प्रचार के अंतिम दिन सांसद रविकिशन ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव के समर्थन में वाल्मिकी मंदिर , गोल मार्केट में रोड शो किया | रोड शो में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा पूर्व गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगवार अहीर भी साथ रहे ।

दुसरा रोड शो आर.के.पुरम विधानसभा सीट से प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा के समर्थन में मुनिरका गांव में मतदाताओं से वोट देने का अपील की। साथ हीं, क्षेत्र की जनता से भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने की अपील की | उन्होंने कहा कि जब आम आदमी वाले वोट मांगने आये, तो सवाल पूछिए कि मोदी सरकार की गरीब हितैषी आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू क्यों नहीं की ? शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित क्यों नहीं की | शाहीनबाग के देशविरोधी प्रदर्शन का साथ क्यों दिया ? जनता ने इतने वर्षों तक कांग्रेस और आप पर भरोसा करके देख लिया है | इस बार भाजपा को चुनें और खुशहाली चुनें | दिल्ली का चुनाव सिर्फ विधायक और मुख्यमंत्री को चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के प्रहरियों और देशविरोधी शक्तियों की लड़ाई है | आपसे अपील है सुरक्षित दिल्ली और देश के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें |

सांसद रविकिशन 31 जनवरी 2020 से ही भाजपा के सधन प्रचार अभियान का हिस्सा बने हैं। इन्होंने विधानसभा क्षेत्र दिल्ली कैंट, करोलबाग , पटेल नगर , मंगोलपुरी, उत्तम नगर, नजफगढ़, मुंडका, रिठाला, करावलनगर, बवाना, नरेला, रोहिणी, पालम, मटियाला, मोती नगर, दिल्ली कैंट, ग्रेटर कैलाश, राजेंद्र नगर, मालवीय नगर, गोकलपुरी, त्रिलोकपुरी, कोंडली, ओखला, कालकाजी, बल्लीमारान, जंगपुरा, छत्तपुर,चांदनी चौक विजवासन , तुगलकाबाद, देवली, महरौली, बदरपुर आदि में बैठक, घर-घर दस्तक व चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

 

Related Articles

Back to top button