बीजेपी नेता स्वतंत्र देव सिंह ने कहा विपक्ष लोगो को गुमराह कर रहा है जिसके कारण शाहीन बाग़ में लोग प्रदर्शन पर उतरे हैं !

सोनभद्र के रावटसगंज इलाके के आरटीएस क्लब में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया | इस आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शिरकत की | उन्होंने शाहीन बाग के मुद्दे पर कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस के लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं | जिसकी वजह से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा की गई है | यह कोई राजनीतिक घोषणा नहीं है बल्कि यह मंदिर निर्माण के लिए और जनकल्याण के लिए किया गया है | जबकि पूछे गए सवाल पर कि मंदिर निर्माण ट्रस्ट का विरोध होने की बात भी सामने आ रही है | उन्होंने बताया कि इसमें कोई विरोध नहीं है और यह सब सामंजस्य पूर्ण है | वही नागरिकता संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के द्वारा लोगों को गुमराह करने की बात कही | इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नागरिक संशोधन बिल कानून पर विरोध करने वालों को 3 दिन में कंट्रोल कर लिया गया | योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार आया है।

इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी निशाना साधा | उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया ने कहा था कि ना राम है ना रामसेतु है | राजीव गांधी ने सिखों का कत्लेआम कराया था | जबकि इंदिरा गांधी ने करपात्री महाराज के नेतृत्व में संतो के ऊपर गोलियां चलवाई थी | यह कांग्रेसी झूठ पर झूठ बोलते हैं और पहली बार चाय बेचने वाले के चक्कर में फंसे हैं | इसके साथ ही उन्होंने सपा बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह एक नंबर के झूठे हैं | एक बार सपा निपटाती है तो एक बार बसपा निपटाती है कभी भी अपनी लोकप्रियता के कारण सपा और बसपा सरकार में नहीं आई है, न ही आएगी और यह दोनों बारी-बारी से जनता को भी निपटाने का काम किए हैं।

सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की | उन्होंने कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोगों के घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए भी आवाहन किया।

 

https://www.youtube.com/watch?v=SHDVUQQlZW4

Related Articles

Back to top button