कोलकाता से गिरफ्तार हुआ कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला जायसवाल, विदेश भागने की फिराक में था

कोलकाता से गिरफ्तार हुआ कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड विदेश भागने की फिराक में था भोला प्रसाद जायसवाल एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कफ सिरप की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग माफिया शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। वह विदेश भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर ड्रग माफियाओं और कफ सिरप तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एसआईटी, एसओजी और स्थानीय पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दी है। अनुमति मिलते ही आरोपी को सोनभद्र लाया जाएगा।

 

क्या है पूरा मामला?

18 अक्टूबर को सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से 1,19,675 कफ सिरप की शीशियां बरामद हुई थीं। इसके बाद आरोपी बृज मोहन और शिवहरि की निशानदेही पर गाजियाबाद में संयुक्त कार्रवाई की गई, जहां चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सिरप और 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि भोला जायसवाल मेसर्स शैली ट्रेडर्स (रांची) के नाम से बिलिंग कर रहा था और कफ सिरप को अलग-अलग जिलों में अवैध तरीके से सप्लाई कर रहा था।

 

7.53 लाख शीशियां खपाने का आरोप

एसआईटी की जांच में भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ। इनसे जुड़े कई फर्म कागज़ों पर ही पाए गए। संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। 29 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज थाना में BNS की धारा 27(ए), 29 और NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप है कि एक मई 2024 से 23 अगस्त 2025 के बीच 7,53,000 फेंसेडिल सिरप की बोतलें काले बाजार में बेची गईं।

 

कई जिलों में वांछित था आरोपी

भोला प्रसाद जायसवाल पर गंभीर आरोप हैं और वह चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में भी वांछित था। संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button