अखिलेश यादव का दावा: यूपी में 3 करोड़ वोट काटने की तैयारी, दबाव में BLOs कर रहे सुसाइड
अखिलेश यादव का आरोप—UP में तीन करोड़ वोट काटने की तैयारी BLOs पर बढ़ते प्रेशर से आत्महत्याओं की घटनाओं का दावा बीजेपी–EC गठजोड़ और वोटर राइट्स पर हमले के आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब तीन करोड़ लोगों के नाम voter list से हटाए जाने की आशंका है। अखिलेश के मुताबिक सरकार और चुनाव आयोग की ओर से BLOs पर इतनी ज्यादा दबाव बनाया जा रहा है कि कई लोग अपनी जान तक गंवा रहे हैं। अखिलेश ने बताया कि गोंडा में यादव समुदाय के एक शिक्षक और फतेहपुर में कोइरी समुदाय के एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। दोनों BLO थे और उन पर फॉर्म जमा कराने का प्रेशर था। उन्होंने कहा कि, “टीचर की शादी होने वाली थी… लेकिन बड़े स्तर पर BLOs की जान गई है।”
फॉर्म का दबाव, 99.99% ऑनलाइन दिखा रहा वितरण
अखिलेश का कहना है कि BLOs फॉर्म बांट रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम 99.99% फॉर्म बंटा हुआ दिखाता है। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द फॉर्म भरवाने का दबाव बढ़ा रही है। वे आरोप लगाते हैं कि अगर ऐसा चलता रहा तो यूपी में लाखों नहीं, करोड़ों वोट काटे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि “बीजेपी और चुनाव आयोग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”
लोगों को वोट देने से वंचित किया जा रहा है: अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संविधान दिवस मना रही है, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान उसी ने संविधान को पहुंचाया है।अखिलेश बोले: “डॉ. अंबेडकर ने जो सबसे बड़ा अधिकार दिया—वोट—वही खतरे में है। अलग-अलग बहानों से लाखों लोगों को उनके वोटिंग राइट से दूर किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों का जाति के आधार पर इस्तेमाल हो रहा है और बड़े पैमाने पर वोट काटने की साज़िश चल रही है।
बंगाल में भी साज़िश का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि बांग्लादेश के नाम पर भाजपा पश्चिम बंगाल में भी साज़िश कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में न समाजवादी सोच बची है, न सेक्युलरिज़्म और SIR के जरिए लोकतंत्र खतरे में है। एक सवाल पर उन्होंने कहा “हम जन्म से धार्मिक हैं। मेरी छठी मनाई गई थी… उनसे पूछो उनकी छठी मनाई गई थी या नहीं।”
उन्होंने दोहराया कि उनकी लड़ाई PDA, आधी आबादी के लिए है।



