शांति बातचीत के बीच रूस का सबसे बड़ा हमला

Ukraine Under Fire: Russia का साल का सबसे बड़ा अटैक 1050 Drones + 1000 Glide Bombs – Dozens Dead, Cities Shaken Zelensky की चेतावनी: Air Defense अब ‘Life or Death’ Issue

Russia Ukraine: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस-यूक्रेन शांति प्रस्ताव के दौरान ही मॉस्को ने यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा हमला कर दिया। रूसी सेना ने शनिवार रात यूक्रेन के कई शहरों में 1050 ड्रोन और 1000 ग्लाइडर बम दागे। इन हमलों में 6 बच्चों समेत कम से कम 33 लोगों की मौत हुई है और कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। छह लोग अब भी मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों की कई वीडियो क्लिप एक्स पर शेयर की हैं।

 

टर्नोपिल में चार दिन चला रेस्क्यू

जेलेंस्की ने रविवार को पोस्ट करते हुए बताया कि टर्नोपिल में जिस जगह रूसी मिसाइल ने एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया था, वहां चार दिन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस हमले में 33 नागरिकों की मौत हुई, जिनमें 6 बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि 6 लोग अभी भी लापता हैं और राहत-बचाव दल लगातार काम कर रहा है।

 

निप्रो और निकोपोल में भी ड्रोन हमले

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि निप्रो में एक आवासीय इमारत के पास रूसी ड्रोन हमला हुआ, जिसमें 14 लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। निकोपोल में FPV ड्रोन अटैक में दो बच्चे और एक महिला घायल हो गए। उन्होंने कहा कि बीते पूरे हफ्ते यूक्रेन के कई इलाकों में लगातार • आवासीय क्षेत्रों, • नागरिक ढांचे, • ऊर्जा सुविधाओं पर भारी हमले होते रहे।

 

1050 ड्रोन, 1000 ग्लाइड बम, 60+ मिसाइलें

जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने एक ही सीरीज़ में, 1050 से ज्यादा कमिकाज़े ड्रोन, करीब 1000 ग्लाइडर बम, और 60 से अधिक तरह-तरह की मिसाइलें, दागी हैं जो हाल के महीनों में सबसे बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड में यूक्रेन के सलाहकार अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ रणनीति पर काम कर रहे हैं, लेकिन साथ ही यूक्रेन की वायु-रक्षा प्रणाली को मजबूत करना अब बेहद जरूरी हो गया है।

Related Articles

Back to top button