जी-20 जोहान्सबर्ग: वैश्विक मंच पर भारत की मैराथन कूटनीति

जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कई शीर्ष नेताओं से अलग-अलग मुलाकातें कीं। द्विपक्षीय रिश्तों, वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे वार्ता के केंद्र में रहे। भारत की ‘मैराथन डिप्लोमेसी’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

जोहान्सबर्ग में जारी जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर भारत की डिप्लोमैटिक पहुंच को एक नया आयाम दिया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली-जे-म्यूंग, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी समेत कई नेताओं से PM मोदी ने अहम बातचीत की।

 

वैश्विक मुद्दों पर फोकस, समाधान पर जोर

PM मोदी की सभी मीटिंग्स का केंद्र रहा—वैश्विक चुनौतियों के समाधान, बहुपक्षीय सहयोग और भविष्य की साझेदारियां। मोदी ने ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर से मुलाकात को “बहुत सकारात्मक” बताया और कहा कि इस साल भारत-UK पार्टनरशिप में नई ऊर्जा आई है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मुलाकात में रक्षा, टेक्नोलॉजी और सांस्कृतिक सहयोग पर प्रगति का जिक्र हुआ। मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम से बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

दक्षिण कोरिया, ब्राजील और UN चीफ से भी अहम बातचीत

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली-जे-म्यूंग से मोदी की यह इस साल दूसरी मुलाकात थी। बातचीत में आर्थिक और निवेश सहयोग को नई गति देने पर सहमति बनी। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से बातचीत में कारोबार और सांस्कृतिक रिश्तों को बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा हुई। UN महासचिव गुटरेस के साथ PM मोदी की बातचीत को उन्होंने “बहुत सार्थक” बताया। इटली, अंगोला, सिंगापुर, वियतनाम, जर्मनी… कई देशों से बैक-टू-बैक मीटिंग्स सम्मेलन शुरू होने से पहले भी PM मोदी की कई अहम नेताओं से मुलाकात हुई, जिनमें इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल थीं, मोदी ने G-20 नेताओं के साथ एक ग्रुप फोटो साझा कर कहा कि “हम वैश्विक प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराते हैं।” अंगोला के राष्ट्रपति से मुलाकात में व्यापार और सांस्कृतिक रिश्तों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। सिंगापुर के PM लॉरेंस वोंग और वियतनाम के PM फाम मिन्ह चिन से बातचीत में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के संकेत मिले। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ वार्ता को PM मोदी ने “शानदार” बताया और कहा कि व्यापार, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन दोनों देशों के रिश्तों की रीढ़ बने हुए हैं।

 

WTO, WHO और अफ्रीकी देशों के नेताओं से भी चर्चा

PM मोदी ने WTO प्रमुख डॉ. न्गोजी ओकोन्जो-इवेला से मुलाकात की और वैश्विक व्यापार सुधारों पर चर्चा की, इथियोपिया के PM अबी अहमद अली से बातचीत में प्रौद्योगिकी, स्किल डेवलपमेंट और सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी। सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो और WHO डायरेक्टर जनरल टेड्रोस से भी मोदी की वार्ता हुई।

 

G-20 उद्घाटन सत्र में PM मोदी का संदेश

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक विकास मानदंडों पर गहन पुनर्विचार की जरूरत बताई। उन्होंने नार्को-टेरर गठजोड़ के खिलाफ G-20 पहल शुरू करने और वैश्विक हेल्थ रेस्पॉन्स टीम बनाने का प्रस्ताव रखा।

Related Articles

Back to top button