लाल किला ब्लास्ट, डॉक्टर मॉड्यूल का बड़ा खुलासा, 26 जनवरी पर था टार्गेट!
दिल्ली धमाके के बाद खुला डॉक्टर मॉड्यूल का जाल, लालकिले की की गई थी रेकी। 26 जनवरी को हमले की थी प्लानिंग, दिल्ली बाल-बाल बची।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए संदिग्ध डॉ. मुजम्मिल और डॉ. अदील अहमद डार से पूछताछ में सामने आया है कि लालकिले की जनवरी के पहले हफ्ते में रेकी की गई थी। माना जा रहा है कि इस मॉड्यूल का असली निशाना 26 जनवरी का जश्न था, यानी यह हमला सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ हो सकता था।
फरीदाबाद से कुछ घंटे पहले ही 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। माना जा रहा है कि यही मटीरियल दिल्ली धमाके में इस्तेमाल हुआ। डॉ. उमर , जो इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, धमाके के वक्त मौके पर ही मारा गया। वहीं, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. अदील अहमद डार को एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है।
अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 21 घायल अस्पताल में हैं, जिनमें कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। जांच एजेंसियां लगातार इस मॉड्यूल के इंटरनेशनल लिंक खंगाल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये पूरा नेटवर्क जैश-ए-मुहम्मद से जुड़ा बताया जा रहा है।
अब तक की जांच:
26 जनवरी को लालकिले पर हमले की थी प्लानिंग, जनवरी के पहले हफ्ते में की गई थी रेकी, फरीदाबाद से बरामद हुआ 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट, जैश-ए-मुहम्मद से लिंक की जांच जारी।



