नवंबर में 6 बड़े बदलाव, बैंक नॉमिनी से लेकर फास्टैग और सिलेंडर के दाम तक नए नियम लागू

नवंबर में बैंक, गैस, पेंशन और डिजिटल पेमेंट से जुड़े छह बड़े बदलाव लागू हुए हैं। अब बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे, फास्टैग से टोल पेमेंट सस्ता होगा, और चैटजीपीटी गो सब्सक्रिप्शन एक साल तक मुफ्त रहेगा।

नई दिल्ली: नवंबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब और जीवन से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव हुआ है। बैंक अकाउंट नॉमिनी नियम से लेकर फास्टैग, आधार, पेंशन और एलपीजी सिलेंडर तक—इस महीने कुल छह बड़े बदलाव लागू हो चुके हैं।

बैंक अकाउंट में अब 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे

अब बैंक अकाउंट में एक नहीं, बल्कि चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे। अकाउंट होल्डर यह भी तय कर पाएंगे कि प्रत्येक नॉमिनी को कितनी हिस्सेदारी मिलेगी। नया नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो गया है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, इससे बैंकिंग क्लेम और उत्तराधिकार की प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सरल बनेगी। नॉमिनी को कभी भी बदला या रद्द किया जा सकता है।

आधार अपडेट पर नए चार्ज

UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट को एक साल तक मुफ्त कर दिया है।

  • बड़ों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल अपडेट कराने पर ₹75 शुल्क लगेगा।
  • फिंगरप्रिंट या आईरिस अपडेट के लिए ₹125 शुल्क देना होगा।
  • डॉक्यूमेंट जमा किए बिना ऑनलाइन अपडेट की सुविधा भी मिलेगी।

चैटजीपीटी गो सब्सक्रिप्शन फ्री

  • 4 नवंबर 2025 से भारतीय यूजर्स को ‘ChatGPT Go’ का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मुफ्त मिलेगा।
  • यह प्लान अभी ₹399 प्रति माह का है, यानी यूजर को सालाना ₹4,788 का फायदा होगा।
  • यह ओपनएआई का मिड–लेवल प्रीमियम प्लान है, जिसमें ज्यादा चैट और इमेज जेनरेशन की सुविधा है।

4. फास्टैग और टोल भुगतान में बदलाव

बिना KYV वेरिफिकेशन वाले फास्टैग अब डीएक्टिवेट हो सकते हैं। KYV के लिए अब केवल नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो ही पर्याप्त होगी।

15 नवंबर से नया टोल नियम: फास्टैग न होने पर UPI पेमेंट करने वालों को 1.25 गुना टोल देना होगा, जबकि कैश पेमेंट करने पर पहले की तरह डबल चार्ज लगेगा।

पेंशनर्स के लिए जरूरी अलर्ट

  • सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के पेंशनर्स को नवंबर के अंत तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना जरूरी है।
  • जो कर्मचारी NPS से UPS में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी इस महीने तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹6.50 तक घटी है।

  • दिल्ली: ₹1590.50 (-₹5.50)
  • कोलकाता: ₹1694.50 (-₹6.50)
  • मुंबई: ₹1542.00 (-₹5.00)
  • चेन्नई: ₹1750.00 (-₹4.50)

Related Articles

Back to top button