VIP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची | 15 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, 2 जगह RJD से सीधी टक्कर

बिहार चुनाव 2025 के लिए वीआईपी ने 15 उम्मीदवार घोषित किए हैं। मुकेश सहनी खुद नहीं लड़ेंगे, जबकि उनके भाई संतोष सहनी मैदान में हैं। निषाद समाज को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व मिला है। दो सीटों — बाबू बरही और चैनपुर — पर वीआईपी और आरजेडी में सीधा मुकाबला होगा।

पटना: पार्टी द्वारा जारी सूची से साफ है कि वीआईपी ने जातीय संतुलन पर जोर दिया है। 7 उम्मीदवार निषाद समुदाय से, 3 यादव, 2 राजपूत, जबकि मुशहर, कुर्मी और अग्रहरी वैश्य जाति से एकएक प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। मुकेश सहनी ने इस सूची के साथ यह संदेश देने की कोशिश की है कि वीआईपी अपने मूल वोट बैंकनिषाद समाजको केंद्र में रखेगी। 

ये हैं वीआईपी के प्रत्याशी

घोषित उम्मीदवारों में शामिल हैं
गौड़ा बौराम: संतोष सहनी
आलमनगर: नवीन कुमार
कुशेश्वर: गणेश भारती
दरभंगा: उमेश सहनी
औराई: भोगेंद्र सहनी
बरूराज: राकेश कुमार
चैनपुर: बालगोविंद बिंद
लौरिया: रन कौशल सिंह
सुगौली: शशिभूषण सिंह
केसरिया: वरुण विजय
सिकटी: हरिनारायण प्रमाणिक
कटिहार: सौरव अग्रवाल
बिहपुर: अपर्णा मंडल
गोपालपुर: प्रेम सागर
बाबू बरही: बिंदु गुलाब यादव

दो सीटों पर RJD से सीधी भिड़ंत

इस सूची में दो सीटें ऐसी हैं जहां वीआईपी और आरजेडी आमनेसामने हैं। बाबू बरही से वीआईपी ने बिंदु गुलाब यादव को उतारा है, जबकि आरजेडी की ओर से अरुण कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं चैनपुर सीट पर वीआईपी के बालगोविंद बिंद का मुकाबला आरजेडी के ब्रिज किशोर बिंद से होगा।

Related Articles

Back to top button