अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग, सरहिंद स्टेशन के पास बड़ा हादसा

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ में सरहिंद स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगी। तीन एसी कोच जल गए, एक महिला झुलसी। दमकल ने आग पर काबू पाया।

फतेहगढ़ साहिब: शनिवार सुबह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर–सहरसा गरीब रथ (12204) ट्रेन में अचानक आग लग गई।

आग लगने का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग ट्रेन के इलेक्ट्रिक पैनल के पास वाले कोच से शुरू हुई और देखते ही देखते तीन एसी डिब्बों को चपेट में ले लिया।

यात्रियों में मचा हड़कंप

चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा–तफरी मच गई। मौके पर नगर कौंसिल सरहिंद की दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

महिला यात्री झुलसी

इस हादसे में एक महिला यात्री झुलस गई, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेजा गया है। फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है।

स्थिति नियंत्रण में

प्रभावित कोचों को ट्रेन के बाकी हिस्सों से अलग कर दिया गया है और हालात अब नियंत्रण में हैं। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button