बड़ी खबर: यूपी में रामलीला मंच पर BJP नेता की गुंडई, वीडियो वायरल.. डांसर पर पैसे उड़ाने से रोकने पर पिस्टल सटाई!

कानपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के कानपुर में चल रही रामलीला के दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमितेश शुक्ला का डांसर पर पैसे लुटाना और बाद में पिस्टल दिखाकर युवक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
रामलीला मंच पर बीजेपी नेता ने डांसर पर उड़ाए रुपये
मामला कानपुर के सचेंडी इलाके का है, जहां तीन दिन पहले रामलीला का आयोजन चल रहा था। आयोजन में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमितेश शुक्ला बतौर विशिष्ट अतिथि बुलाए गए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान वह मंच किनारे बैठकर नृत्य कर रही डांसर पर रुपये लुटाने लगे।
कानपुर के सचेंडी में एक गांव में रामलीला में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। आरोप है कि यहां कुछ BJP नेता नशे में पहुंचे और डांसर पर रुपए लुटाने लगे। आयोजकों ने विरोध किया तो एक BJP नेता अमितेश शुक्ला ने एक आयोजक को पिस्टल लगा दी। #Kanpur #BJP @NBTLucknow pic.twitter.com/VW5e0lltvs
— Praveen Mohta (@MohtaPraveenn) October 4, 2025
आयोजकों से हुआ विवाद, फिर दिखाई पिस्टल
आयोजकों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस बीच, बीजेपी नेता ने अपनी पिस्टल निकालकर एक युवक के पेट पर सटा दी और धमकाने लगे। वायरल वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है —
“चट से गोली मारूंगा, कोई बचा नहीं पाएगा।”
इस घटना का 52 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
नेता बोले — “यह तो बच्चे का खिलौना था”
वीडियो वायरल होने के बाद जब बीजेपी नेता से सफाई मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वह असली नहीं, बच्चे का खिलौना पिस्टल थी। हालांकि, वीडियो में पिस्टल को लेकर जो भाषा और धमकी दी गई, उससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
जांच में जुटी पुलिस, नेता ने खुद पर हमले का आरोप लगाया
घटना के बाद एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी बीच, नेता अमितेश शुक्ला ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें वह लहूलुहान हालत में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तीन युवकों और उनके साथियों पर हमला करने और चेहरे पर बोल्डर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू की है।
रामलीला से लौटते वक्त हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात जब अमितेश शुक्ला कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी इलाके के कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कई राउंड फायरिंग की बात भी कही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच तेज कर दी है।



