Video: 11वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, वजह चौंकाने वाली.. घटना CCTV में हुई कैद, 2 घंटे सोंचा फिर कूदा!

महाराष्ट्र के डोंबिवली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को 22 वर्षीय युवक ऋषिकेश परब ने अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया और परिवार समेत पड़ोसी गहरे सदमे में हैं।
गर्लफ्रेंड से फोन पर बहस के बाद मानसिक दबाव
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह ऋषिकेश परब की अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बहस हुई थी। बहस के दौरान वह बेहद परेशान दिखे। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे ऋषिकेश अपने उमेश नगर स्थित आवासीय इमारत की छत पर पहुंचे। पड़ोसियों ने उन्हें काफी देर तक अकेले छत पर खड़े देखा और उनके व्यवहार में स्पष्ट बदलाव नोटिस किया।
दो घंटे बाद लिया खौफनाक कदम
करीब दो घंटे तक छत पर खड़े रहने के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ऋषिकेश ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।
🚨 आत्महत्या एक कायराना हरकत 🚨
महाराष्ट्र में शनिवार को 22 वर्षीय युवक ने प्रेमिका से विवाद के बाद आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने जानकारी दी घटना डोंबिवली के उमेश नगर इलाके में हुई, जहां ऋषिकेश परब ने इमारत से छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है… pic.twitter.com/GnizWumLI0— Faiz (@FMansikta60974) September 29, 2025
इलाके में मातम का माहौल
घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। परिजन और पड़ोसी सदमे में हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक हंसता-खेलता युवा इतना बड़ा कदम उठा सकता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं युवाओं में मानसिक तनाव और संबंधों में अस्थिरता के खतरों को उजागर करती हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना गया है। अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश के परिवार और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें किन कारणों से इतना तनाव हुआ। पुलिस ने कहा कि आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य और संबंधों का दबाव युवाओं पर गहरा असर डालता है, और समय पर मदद न मिलने पर वे गलत कदम उठा सकते हैं।



