Video: यूपी में MLC के काफिले की गाड़ी डिवाइडर पर पलटी, अंदर बैठे थे कई बड़े नेता.. घटना CCTV में कैद!

हरदोई (उत्तर प्रदेश)। रविवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अशोक अग्रवाल के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना लखनऊ से कछौना लौटते समय पलिया-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुई। जानकारी के मुताबिक मजहर ढाबे के पास गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें गाड़ी तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराती दिख रही है।
हादसे में सभी सवार सुरक्षित
कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। काफिले के सभी लोग सुरक्षित रहे। गाड़ी में सभापति के पुत्र और युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संचित अग्रवाल भी मौजूद थे, जिन्हें भी कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा हादसा टल गया।
View this post on Instagram
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस
हादसे के बाद काफिले के लोग तुरंत अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर ले गए। आसपास के स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंच गए और स्थिति को संभाला। वहीं, स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था की और प्रारंभिक जांच की।
तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड अधिक होने और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना ने हाईवे यात्रियों को एक बार फिर सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी है।



