UP: भीड़तंत्र की तालिबानी सजा! 19 वर्षीय लड़के की पीट-पीटकर हत्या, वजह आपके होश उड़ा देगी!

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे 11वीं के छात्र आकाश निषाद (19) की सड़क हादसे के बाद भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड के पास हुई, जहां बाइक टक्कर के बाद लोग इकट्ठा हो गए और नाराजगी में युवक को बेरहमी से पीट डाला।

हादसे के बाद हिंसा में बदला मामला

पाली बनकटवा निवासी आकाश निषाद अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से दुर्गा पूजा देखने सहजनवा गया था। रात करीब 10:30 बजे लौटते समय उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसी दौरान आसपास मौजूद लोग वहां इकट्ठा हुए और आकाश समेत उसके दोस्तों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत की पुष्टि

भीड़ ने आकाश को अधमरा कर दिया और उसके तीनों दोस्त निक्की (12), विशाल (15) और रंजीत (15) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से परिजन युवकों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।

शव रखकर सड़क पर धरने पर बैठे परिजन

बेटे की मौत से गुस्साए परिजन आकाश का शव लेकर मेडिकल कॉलेज से नौसड़ रोड पहुंचे और पेट्रोल पंप के पास रात 3 बजे धरने पर बैठ गए। उन्होंने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि भीड़ ने सुनियोजित तरीके से आकाश की हत्या की है।

पुलिस के आश्वासन पर थमा हंगामा

करीब एक घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button